विजयादशमी के पावन अवसर पर सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में रावण दहन का भव्य एवं ऐतिहासिक उत्सव अपार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य समारोह से पूर्व प्रभु श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण और माता जानकी के पावन स्वरूपों की नयनाभिराम झांकी व भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भावभीना स्वागत किया।
क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो की गरिमामयी मुख्य आतिथ्य तथा आदर्शनगर दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। गगनभेदी जयकारों और मनमोहक आतिशबाजी के बीच हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बुराई पर अच्छाई की इस विजय का साक्षी बनकर उत्सव का आनंद लिया।
#Dussehra #RavanDahan #Sitapur #Surguja #Ambikapur #Vijayadashami #JaiShreeRam #SurgujaNews #FatafatNews