Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बालिकाओं को शिक्षा के प्रति किया जागरूक| इस स्वतंत्रता दिवस आओ संकल्प ले शहर को निरक्षरता से आज़ादी दिलाने का - डॉ. अर्पिता गुप्ता | आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा खान कॉलोनी बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 37(2) में निरक्षरता से आजादी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में संस्थान संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और समाज को नई पहचान देता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि हर बच्चा शिक्षित होगा तो हमारा शहर निरक्षरता से मुक्त होकर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। संस्थान सचिव नीति शर्मा ने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार में एक महिला का शिक्षित होना पूरे परिवार के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। शिक्षित महिला न केवल अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भी आधारशिला बनती है। इस अवसर पर संस्थान द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र को बच्चों की सुविधा के लिए छत पंखा भेंट किया गया। साथ ही बच्चों को किताबें, स्टेशनरी, रंग इत्यादि वितरित कर उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और शिक्षा के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीतल बिनावरा ,सहयोगी रेखा मिड्ढा का विशेष सहयोग रहा। सुपरवाइजर सुमन सारण संस्थान के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रिया भार्गव भी उपस्थित रहे| आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के इस जनआंदोलन से जुड़ें और इस बार शहर को अशिक्षा से आज़ादी दिलवाएँ,अभियान को सफल बनाकर प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाने में अपना योगदान दें।

Bikaner, Bikaner | Aug 14, 2026

MORE NEWS

वंदे मातरम् अपमान को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस
क्या बोले भाजपा नेता 
कांग्रेस ने पर लगाए आरोप
#bikaner #rajasthan #protest #bikaner_update #bjp #bjprajasthan

वंदे मातरम् अपमान को लेकर भाजपा का मशाल जुलूस क्या बोले भाजपा नेता कांग्रेस ने पर लगाए आरोप #bikaner #rajasthan #protest #bikaner_update #bjp #bjprajasthan

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा !
बीजेपी युवा मोर्चा का मशाल जुलूस पहुंचा कांग्रेस कार्यालय
कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
‘वंदे मातरम्’ को लेकर कथित अपमानजनक मामले के विरोध में निकाला गया था मशाल जुलूस
गांधी चौक से मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन
माहौल को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ा तनाव
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।
#bikaner #congress #bjp #virodh #rajasthan #vandematram #bikaner_update

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा ! बीजेपी युवा मोर्चा का मशाल जुलूस पहुंचा कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कथित अपमानजनक मामले के विरोध में निकाला गया था मशाल जुलूस गांधी चौक से मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन माहौल को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात शहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ा तनाव कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। #bikaner #congress #bjp #virodh #rajasthan #vandematram #bikaner_update

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026

बीकानेर से खबर

बीकानेर से खबर

Bikaner, Bikaner | Aug 16, 2026