
कुंभलगढ़ के स्टार फोटो जर्नलिस्ट राहुल सोनी का जन्मदिन आज; अंबानी वेडिंग से लेकर 2018 चुनाव तक खींची चर्चित तस्वीरें, हाल ही में गूगल-भास्कर से हुए सम्मानित
उदयपुर/कुंभलगढ़।
कुंभलगढ़ के चमकते सितारे, युवा फोटो जर्नलिस्ट और दैनिक भास्कर डिजिटल के स्थानीय कॉरेस्पोंडेंट राहुल सोनी का आज जन्मदिन है। अपने कैमरे के हुनर और मददगार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले राहुल को सोशल मीडिया व पत्रकारिता जगत से बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
लंबे समय से दैनिक भास्कर से जुड़े राहुल सोनी ने उदयपुर में 'सिटी भास्कर' पेज को बेहतरीन तरीके से संभाला। तत्कालीन संपादक त्रिभुवन के नेतृत्व में उन्होंने कई यादगार तस्वीरें कैमरे में कैद कीं, जिनमें अंबानी वेडिंग की खास कवरेज और 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान सचिन पायलट व अशोक गहलोत के वायरल हुए चर्चित विजुअल्स शामिल हैं। वर्तमान में वे दैनिक भास्कर डिजिटल के माध्यम से कुंभलगढ़ क्षेत्र की खबरों को नई धार दे रहे हैं। उनकी इसी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए हाल ही में दैनिक भास्कर और गूगल की साझेदारी में आयोजित समारोह में उन्हें 'बेस्ट स्टोरी' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता के साथ-साथ राहुल अपने मिलनसार व निस्वार्थ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। देशभर से कुंभलगढ़ आने वाले किसी भी पत्रकार या मीडियाकर्मी की वे हर संभव मदद करते हैं, वहीं पूरे कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आमजन के सहयोग के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं।