रेवाड़ी में ATM तोड़ने पहुंची 2 युवतियां, VIDEO:बाइक पर आईं, एक बूथ में घुसी, दूसरी ने दिया पहरा; CCTV में कैद हुईं
रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में दो लड़कियों के एटीएम तोड़ने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें एक लड़की किसी नुकली चीज से एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रही है और दूसरी पहरा दे रही है। मशीन से छेड़छाड़ कर करीब 37 मिनट बाद दोबारा आती है और पैसे निकालने का प्रयास करती है। जिसमें वे सफल नहीं हो पाती। दोनों बाइक पर सवार होकर भी आती दिखाई दे रही हैं।
घटना 10 अगस्त को बस स्टैंड के पास लगे हिताची मनी सपॉट एटीएम की है। एटीएम की देखरेख करने वाली एजेंसी ने सीसीटीवी के साथ इसकी शिकायत धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस को दे दी है।
Rewari, Rewari | Aug 12, 2026