बावल में इस बार नहीं होगा कोई 'बवाल'... क्योंकि अहीरवाल के शेर राव नरबीर सिंह ने खुद संभाल ली है कमान!
पिछली बार 30 जून को जब बावल में माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम हुआ था, तब 'प्रोटोकॉल' का रोना रोकर कुछ तथाकथित ठेकेदारों ने खूब 'बवाल' (राजनैतिक ड्रामा) काटने की कोशिश की थी। कार्यक्रम से दूरी बनाकर और अहीरवाल के विकास के साथ जो भद्दा मजाक उस दिन किया गया था, उसे दक्षिण हरियाणा की जनता अभी भूली नहीं है।
इस बार भी उन राजनीतिक षड्यंत्रकारियों ने पर्दे के पीछे से पूरी साजिश रची। पिछले दो दिनों से अफवाहें फैलाई गईं कि कार्यक्रम रद्द हो गया है, सरपंचों को रोकने की पूरी कोशिश की गई ताकि आज बावल में फिर से कोई नया 'बवाल' खड़ा किया जा सके।
लेकिन साजिश रचने वालों की एक न चली!
जानते हैं क्यों? क्योंकि इस बार विकास के इस मोर्चे की कमान खुद कैबिनेट मंत्री आदरणीय राव नरबीर सिंह जी ने अपने हाथों में ले ली है!
जब अहीरवाल का शेर खुद मैदान में उतरा हो, तो गीदड़ भभकियां काम नहीं आतीं। आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के सारथी बनकर राव नरबीर जी बावल की धरती पर आ रहे हैं।
सुबह नांगल चौधरी में 'लॉजिस्टिक्स हब' (IMLH) से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रोजगार के नए रास्ते खोलने के बाद, दोनों दिग्गज नेता बावल की अनाज मंडी में आज एक विशाल और ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे। और इसके तुरंत बाद, वे मुख्यमंत्री जी के साथ ही विशेष प्रवास पर मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे!
जब कमान मजबूत और वफादार हाथों में हो, तो विरोधियों की हर साजिश फुस्स हो जाती है। आज बावल में कोई 'बवाल' नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ 'विकास' का डंका बजेगा! जो लोग घर बैठकर अफवाहें उड़ा रहे थे, वो आज बावल अनाज मंडी में उमड़ता जनसैलाब देखकर अपनी आंखें मलते रह जाएंगे।
आइए, आज भारी संख्या में बावल पहुंचें और अपने नेताओं का जोरदार स्वागत करें!