
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर दिया गया जोर
आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, आमजन को सुलभ, सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यों, स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का अनुपालन करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की नियमित समीक्षा, योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण तथा सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करें, ताकि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।
जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #CMOBihar #buxarcity #bihar
Buxar, Bihar | Oct 22, 2026