समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक: 23 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व समन्वय समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिले के आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रह की स्थिति, विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि, राजस्व संग्रह में आ रही समस्याओं तथा राजस्व से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही राजस्व संग्रहण में तेजी लाने, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
आंतरिक संसाधन की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव को होल्डिंग टैक्स की वसूली करने हेतु निर्देश दिया गया।
राजस्व समन्वय समिति की बैठक में दाखिल खारिज, अभियान बसेरा 2 के तहत भूमिहीनों को भूमि बंदोबस्ती, परिमार्जन प्लस, मापी एवं राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में राजस्व से संबंधित लंबित मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करने तथा राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकार के राजस्व हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक का उद्देश्य जिले में आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ करना, राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में तेजी लाना तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #bihar #buxar #buxarjila Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Buxar, Bihar | Oct 23, 2026