
चिनियाँ में DC का एक्शन, BDO सहित कई कर्मी निशाने पर,एक दिन का वेतन रुका- मांगा गया जवाब
गढ़वा: प्रखंड सह अंचल कार्यालय चिनियाँ में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए उपायुक्त श्री मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित कुछ कर्मियों का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया है।
मामले को गंभीर मानते हुए उपायुक्त ने BDO से उनके अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और कार्य संस्कृति में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#Garhwa #Chiniya #GarhwaNews #Jharkhand #JharkhandNews #DCGarhwa #AdministrativeAction #BDO #GovernmentOffice #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #IndiaNews #LatestNews #EKhasKhabar #GarhwaDistrict #NewsUpdate #TrendingNews #PublicAdministration #JharkhandUpdate
Chinia, Garhwa | Jun 10, 2026