
बहराइच में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 820 वाहनों के चालान, 11 लाख 26 हजार 100 रुपये का जुर्माना!
बहराइच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया।
यातायात माह नवंबर 2026 के तहत 13 नवंबर को चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में कुल 820 वाहनों के चालान किए गए। इन पर 11 लाख 26 हजार 100 रुपये का जुर्माना ।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 536, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 14, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 79 और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 56 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
इसके अलावा अनाधिकृत रूप से पार्किंग करने पर 115, मानक के अनुसार नंबर प्लेट नहीं लगाने पर 6 और बिना बीमा वाहन चलाने पर 9 चालान किए गए।
वहीं यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न चौराहों और तिराहों पर भी गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।
संदेश साफ है,यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।