Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

आरपीएफ पोस्ट बक्सर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बक्सर में गरिमामयी वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं बल सदस्यों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं उपनिरीक्षक बिजेंद्र मुवाल ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष, स्टेशन मास्टर, स्थानीय समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान परिसर भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामयी और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

Buxar, Buxar | Aug 15, 2026

MORE NEWS

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब

बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही।

आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇

#Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही। आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇 #Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026

आरपीएफ पोस्ट बक्सर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बक्सर में गरिमामयी वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं बल सदस्यों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं उपनिरीक्षक बिजेंद्र मुवाल ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष, स्टेशन मास्टर, स्थानीय समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान परिसर भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामयी और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। - Buxar News