ऑपरेशन नीलकंठ में बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार: डोडा-पोस्त व 101 पेटी शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार
पांचू और बीछवाल थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, नोखा में करीब 10 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी; जसरासर में नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार बीकानेर, 20 अगस्त। बीकानेर पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ तथा अन्य विशेष अभियानों के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ, अवैध अंग्रेजी शराब और जाली भारतीय मुद्रा बरामद की है। पुलिस ने इन कार्रवाइयों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन वाहन भी जब्त किए हैं। वहीं, फरार आरोपियों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच जारी है।...