पत्रकार रोहित जायसवाल के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक, पूर्व मंत्री मोती सिंह ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, बोले- रोहित का असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति
#प्रतापगढ़। पट्टी के पत्रकार रोहित जायसवाल के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान पूर्व मंत्री ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रोहित जायसवाल का असमय निधन बेहद दुखद है। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
#pratapgarh #pratapgarhpatti #pratapgarhup72