पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में 'ऑपरेशन मैदान-2' के तहत कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कामयाबी। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने शाहबाद से करीब 1 क्विंटल चूरापोस्त बरामदगी मामले में नशा सप्लाई करने के आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्की वासी गया बिहार को किए गिरफ्तार। नशा मुक्त कुरुक्षेत्र के संकल्प को पूरा करने के लिए पुलिस नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है। #cmohry #police_haryana #AmbalaIgp #OperationMaidan2 #AntiNarcotics #DrugFreeHaryana #KurukshetraPolice #HaryanaPolice