जमुई के सुधांशु कुमार ने BPSC में हासिल की 569वीं रैंक, बने असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर
जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत बाराबांध गांव के प्रतिभाशाली छात्र सुधांशु कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करते हुए 569वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर पद पर हुआ है। दूरभाष पर बातचीत में सुधांशु ने बताया कि उनका अंतिम लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होना है और वे इसके लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं।
सुधांशु की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, जमुई से हुई। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसी कॉलेज से गणित प्रतिष्ठा विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हुए 74 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी सफलता से परिवार, गांव और जिले में खुशी का माहौल है तथा युवा उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026