
तेंदूपत्ता ठेकेदार की मनमानी, मझगवां वन परिक्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा जानलेवा परिवहन।
मझगवां वन परिक्षेत्र के हिरौंदी कैलाशपुर मार्ग से सामने आई यह तस्वीर तेंदूपत्ता ठेकेदार की घोर लापरवाही और मनमानी का जीता-जागता सबूत है, तस्वीर में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक पिकअप वाहन को तेंदूपत्ते की बोरियों से बुरी तरह ओवरलोड किया गया है। न केवल बोरियां अत्यधिक ऊंचाई तक भरी गई हैं, बल्कि वाहन के केबिन के ऊपर, माल के बिल्कुल शीर्ष पर दो मजदूर बेहद असुरक्षित तरीके से बैठे हुए हैं। यह पूरी स्थिति नियमों और सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन है। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के इतनी ऊंचाई पर मजदूरों को बिठाकर परिवहन करना उनके जीवन को सीधे तौर पर खतरे में डाल रहा है, यह लापरवाही न केवल मजदूरों के लिए घातक हो सकती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और वाहनों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है,तेंदूपत्ता ठेकेदार द्वारा इस तरह मनमाने ढंग से किया जा रहा परिवहन बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहा है, जिस पर तुरंत रोक लगाने और जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है।