बिरसिंहपुर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अतिथियों का हुआ सम्मान।
बिरसिंहपुर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में आज मुख्य अतिथियों के रूप में सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, झारी बारा के सरपंच राहुल सिंह, डोमहाई के सरपंच जगदीश साकेत, बाँधी के सरपंच जुगुल किशोर कुशवाहा, बड़ेखेरा के पूर्व सरपंच अशोक शर्मा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सज्जू तिवारी, पुरोहित लक्ष्मीकांत पाठक, मीरांचल मैरिज गार्डन से रामशिरोमणि शुक्ला, अधिवक्ता राजेश पांडेय तथा रवि सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, कार्यक्रम के संरक्षणकर्ता अंकदेव सिंह तथा संयोजक सूरज पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नगरवासी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति एवं समस्त नगरवासी बिरसिंहपुर की ओर से पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी सहयोगियों और दर्शकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।