चित्रकूट- नगर परिषद का पुराना चुंगीकर वसूली स्थल पर खुद ही अवैध कब्जा है इसको तो नगर परिषद हटवा नहीं पा रही, लोगों का कहना है कि आदेश के बाद भी यहां पर अवैध कब्जा कराए बैठे हैं भूमीधारी नंबरों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं.. यह पुरानी लंका तिराहा का पुराना चुंगी कर वसूली स्थल है और यह जो भवन का निर्माण दिख रहा है यह भी नगर परिषद की जमीन है यह वही चुंगी स्थल है। अब इसमें कल बुलडोजर कुछ चलाया गया आज उसको निर्माण करके कब्जा हो गया जगह शासन की कब्जा किसी और का ऐसी कार्रवाई चित्रकूट नगर परिषद में ही देखने को मिल पाती है। लोगों की जमीन से कब्जा हटाओ और अपनी जमीन पर एक तरफ से कब्जा करवाओ की नीति चल रही है।