मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाएगा जन अभियान परिषद
मुरैना/ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का संदेश दिया जाएगा।
जन अभियान परिषद द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं का उपयोग करें और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में सहयोग प्रदान करें।