10 साल का लंबा इंतजार और टूटी उम्मीदें! छत्तीसगढ़ में दिवंगत पंचायत व नगरीय निकाय शिक्षाकर्मियों के आश्रित परिवारों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। पिछले एक दशक से केवल आश्वासनों के सहारे जी रही बेसहारा विधवाएं और मासूम बच्चे अब 14 अक्टूबर को रायपुर के अंबेडकर चौक पर भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शासन ने अब भी उनकी सुध नहीं ली, तो वे सामूहिक मुंडन कराकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी।
घर के कमाऊ सदस्य के जाने के बाद ये परिवार भीषण आर्थिक संकट और बच्चों के भविष्य की चिंता से जूझ रहे हैं। संघ की मांग है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी पात्र आश्रितों को योग्यतानुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, ताकि इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिल सके।
#Chhattisgarh #AnukampaNiyukti #Shikshakarmi #RaipurProtest #JusticeForFamilies #CGNews #BreakingNews #FatafatNews