बरेली में सड़क हादसे में बिलासपुर के युवक की मौत - 4 महीने पहले हुई थी शादी, पासपोर्ट लेने आ रहा था बरेली, भांजे के साथ हुआ हादसा*
#बरेली। #बिलासपुर से बरेली पासपोर्ट लेने आ रहे 28 वर्षीय युवक साबिर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के भाई मोहम्मद वसीम ने बताया कि साबिर सुबह घर से अपने छोटे भांजे को लेकर बरेली के लिए निकला था, रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया।
मृतक #साबिर पुत्र अबरार हुसैन निवासी बिलासपुर की उम्र 28 साल थी और 4 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइट - मोहम्मद वसीम, मृतक का भाई
Bareilly news Live