Public App Logo
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के खनपुरा प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रिया सिंह पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कक्षा 4 की छात्राओं ने वीडियो में बताया कि मैम अपने बच्चे का डायपर बदलवाती हैं, गंदा कच्छा सुखाती हैं, स्कूल में झाड़ू लगवाती हैं और ‘चुड़ैल’ कहकर अपने पैर धुलवाती-दबवाती हैं। परिजनों के अनुसार, शिकायत करने पर टीचर ने धमकी दी और मारपीट भी की। वकील संतोष कुमार की तीन भतीजियां प्रभावित हैं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज हैं। - Jagadhri News