#पौड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को अंदरखाने कमजोर करने की क्या हुई कोशिश ?
#आखिर क्यों पौड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की दिखाई कमी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पौड़ी दौरे को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। रामलीला मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संबोधन के दौरान भाजपा के अपेक्षाकृत कम कार्यकर्ता और पदाधिकारी नजर आए, जबकि रांसी ग्राउंड में कई नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए कार्यकर्ता रामलीला मैदान तक क्यों नहीं पहुंचे? क्या इसके पीछे केवल संगठनात्मक चूक थी या फिर स्थानीय राजनीति की कोई अंदरूनी खींचतान? चर्चा यह भी है कि कहीं रामलीला मैदान में किसी अन्य चेहरे की बढ़ती मौजूदगी कुछ लोगों को असहज तो नहीं कर रही थी। हालांकि इन सवालों के जवाब फिलहाल चर्चा और अटकलों तक ही सीमित हैं।
Pauri, Garhwal | Jun 16, 2026