
#प्रतापगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आठ निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तत्काल प्रभाव से जारी किया स्थानांतरण आदेश, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले
प्रतापगढ़। जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से एक निरीक्षक और सात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक दीप नारायण को थाना उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उन्हें गैर जनपद स्थानांतरण के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।
वहीं उपनिरीक्षक रोहित सिंह को चौकी प्रभारी चिलबिला, थाना कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष कोहंडौर बनाया गया है। अनुपम त्रिपाठी को कोहंडौर से मान्धाता, #धनंजय राय को मान्धाता से #आसपुर देवसरा, राकेश कुमार चौरसिया को आसपुर देवसरा से बाघराय, श्रवण कुमार को बाघराय से देल्हूपुर तथा राधेश्याम को देल्हूपुर से लीलापुर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा वारिज कसेरा को थाना लीलापुर से हटाकर थाना उदयपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक के इस आदेश के बाद जिले के कई थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।