जमुई में आयुध निर्माण इकाई की स्थापना की पहल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद अरुण भारती
जमुई के सांसद अरुण भारती ने जमुई में आयुध निर्माण इकाई (Ordnance Manufacturing Unit) की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
सांसद ने कहा कि जमुई में युवा शक्ति, पर्याप्त भूमि और कुशल कार्यबल मौजूद है। जिले में उद्योग की अपार संभावनाओं को देखते हुए आयुध निर्माण इकाई की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह पहल जमुई के औद्योगिक विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और देश के रक्षा उत्पादन को भी नई मजबूती दे सकती है।
#Jamui #ArunBharti #AmitShah #OrdnanceManufacturingUnit #DefenceProduction #AtmanirbharBharat #JamuiDevelopment #Employment
Jamui, Jamui | Aug 8, 2026