
बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस हाई स्कूल परिसर में
बीहट
बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस स्कूल में तुलसीदास जयंती का भव्य आयोजन, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी ने महाकवि को किया नमन पिपरा। स्थानीय पिपरा हाई स्कूल के प्रांगण में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने महाकवि तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी ने तुलसीदास जी की अमर पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा:
"तुलसी साथी विपत्ति के, विद्या विनय विवेक। साहस सुकृत सुसत्यव्रत, राम भरोसा एक।।"
उन्होंने कहा कि रामचरितमानस जैसे महान ग्रंथ के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी भक्ति परंपरा के शिरोमणि कवि थे। उनकी रचनाएंजाति को सन्मार्ग पर चलने और जीने की राह दिखाती रहेंगी। संकट के समय में विद्या, विनय, विवेक, साहस, सत्कर्म और ईश्वर पर भरोसा ही मनुष्य का सच्चा साथी होता है- यही तुलसीदास जी का अमर संदेश है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी ने समस्त क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को तुलसीदास जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे