सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पॉक्सो एक्ट के मामले में कपाली ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाशमी मोहल्ला, डेमडुब्बी निवासी करीब 42 वर्षीय बब्लू अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कपाली ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी बब्लू अंसारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार, छापेमारी दल में एएसआई मुन्ना राय समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#KapalI #Chandil #SeraikelaKharsawan #POCSOAct #PoliceAction #BabluAnsari #JharkhandNews #CrimeNews #KapalIPolice #ChandilNews