Public App Logo
Profile Picture

the छोटानागपुर LIVE

@chhotanagpurlive
1794Followers
3Following
ईचागढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, कंबल पाकर खिले चेहरे

<nis:link nis:type=tag nis:id=ईचागढ़ nis:value=ईचागढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायकेलाखरसावां nis:value=सरायकेलाखरसावां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अंतरराष्ट्रीयवृद्धजनदिवस nis:value=अंतरराष्ट्रीयवृद्धजनदिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वृद्धजनसम्मान nis:value=वृद्धजनसम्मान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बुजुर्गसम्मान nis:value=बुजुर्गसम्मान nis:enabled=true nis:link/> ईचागढ़न्यूज झारखंडन्यूज मिलनचौक सितु गौरांगकोचा टीकर लेपाटांड़ वृद्धजन समाजसेवा ChhotanagpurLive
शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर में धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा, झापान में जिंदा नागों के साथ दिखाया गया पारंपरिक खेल

<nis:link nis:type=tag nis:id=मांमनसापूजा nis:value=मांमनसापूजा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महेशकुदार nis:value=महेशकुदार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहीदनिर्मलमहतोविद्यामंदिर nis:value=शहीदनिर्मलमहतोविद्यामंदिर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगर nis:value=राजनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायकेलाखरसावां nis:value=सरायकेलाखरसावां nis:enabled=true nis:link/> झापान नागपूजा भुईयानाचना मांमनसा झारखंड कोल्हान राजनगरन्यूज सरायकेलान्यूज ChhotanagpurLive
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक जाने वाली सड़क की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर के अंतर्गत 2.85 किलोमीटर लंबी सड़क का करीब चार करोड़ रुपये की लागत से IRQP यानी विशेष सड़क मरम्मत कार्य कराया जाएगा। शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने इस कार्य का शिलान्यास किया। कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

शिलान्यास के बाद विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सड़क का काम जल्द शुरू कराकर छठ पर्व से पहले इसे पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा से पहले ही काम शुरू कराने का प्रयास है। सड़क पर अलकतरा की नई परत बिछाकर इसे बेहतर बनाया जाएगा। सड़क के दुरुस्त होने से बड़ौदा घाट, बागबेड़ा, टाटानगर स्टेशन और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

विधायक ने बताया कि स्थानीय लोगों और झामुमो नेताओं की ओर से लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति की जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास कर सड़क का डीपीआर तैयार कराया गया और कार्य की स्वीकृति मिली। सड़क निर्माण का काम सुजीत सिंह कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। विधायक ने अधिकारियों और संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

शिलान्यास के बाद संजीव सरदार ने बड़ौदा घाट पर निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार मिश्रा और कनीय अभियंता जियाउल हक से निर्माण कार्य की जानकारी ली और पुल का काम भी तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। अभियंताओं ने बताया कि भारी बारिश के कारण पुल निर्माण का काम प्रभावित हुआ था, लेकिन अब बारिश थमने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

विधायक ने कहा कि पुल के पूरा होने से स्कूली छात्र-छात्राओं, मजदूरों, कामकाजी लोगों, मरीजों और रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। सड़क और पुल तैयार होने के बाद अस्पताल, स्कूल, बाजार और कार्यस्थलों तक पहुंच भी आसान होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क और पुल से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार मिश्रा, कनीय अभियंता जियाउल हक, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, जमुना हांसदा, जगत मार्डी, पप्पू उपाध्याय, संतू कर्मकार, पिंटू तिर्की, बनारस दास, नीता सरकार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jamshedpur nis:value=Jamshedpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=potka nis:value=Potka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sanjivsardar nis:value=SanjivSardar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barodaghat nis:value=BarodaGhat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tatanagar nis:value=Tatanagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagbera nis:value=Bagbera nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadrepair nis:value=RoadRepair nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=irqp nis:value=IRQP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadconstruction nis:value=RoadConstruction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bridgeconstruction nis:value=BridgeConstruction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhathpuja nis:value=ChhathPuja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=Jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamshedpurnews nis:value=JamshedpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=potkanews nis:value=PotkaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/>
राजनगर में नए थाना प्रभारी सोनू कुमार का आजसू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नशामुक्ति और अपराध नियंत्रण पर बनी सहमति

सरायकेला-खरसावां। राजनगर थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी सोनू कुमार से शुक्रवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप महतो, जिला सचिव सहदेव महतो, पंचायत प्रभारी सुखदेव महतो, पंचायत प्रभारी बैधनाथ महतो, श्रवण महतो और गुरुचरण महतो उपस्थित रहे।
बैठक में राजनगर क्षेत्र की सामाजिक एवं जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। आजसू नेताओं और थाना प्रभारी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच सहयोग एवं संवाद को जरूरी बताया।
इस दौरान खास तौर पर युवाओं को नशे से दूर रखने, नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। आजसू कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को सामाजिक स्तर पर हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने भी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।
गम्हरिया प्रखंड परिसर में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, फूलकांत झा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गम्हरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर देश के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज में शांति, सद्भाव, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को याद किया गया। उनके द्वारा दिया गया ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की याद दिलाता है।

कार्यक्रम में गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, प्रखंड महासचिव धनंजय गोप, प्रकाश झा, सूरज महतो समेत अन्य कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित रहे।
आठ महीने से पेंशन का इंतजार, हेंसल के बुजुर्ग और दिव्यांगों की सरकार से गुहार*

*बैंक के चक्कर काटकर लौट रहे जरूरतमंद, बोले- पेंशन ही सहारा, अब किसके सामने रखें फरियाद?*

*राजनगर:-* राजनगर प्रखंड के हेंसल क्षेत्र में पिछले करीब आठ महीने से पेंशन की राशि नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पेंशन पर निर्भर बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय लोगों में इसे लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कई लाभुकों ने मीडिया के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन से अपनी लंबित पेंशन राशि का भुगतान जल्द कराने की गुहार लगाई।

लाभुकों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से नियमित रूप से पेंशन मिलती रही है, लेकिन पिछले करीब आठ महीनों से उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची है। प्रत्येक माह पेंशन आने की उम्मीद में वे बैंक का चक्कर लगाते हैं, लेकिन खाते में राशि नहीं मिलने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। उनका कहना है कि यह सिलसिला लगातार कई महीनों से जारी है।

*‘हम प्रखंड-अंचल के चक्कर लगाने में भी असमर्थ’*

बुजुर्ग एवं दिव्यांग लाभुकों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उम्र और शारीरिक असमर्थता के कारण बार-बार प्रखंड और अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना उनके लिए आसान नहीं है। पेंशन की छोटी सी राशि ही उनके रोजमर्रा के खर्च में बड़ा सहारा बनती है। ऐसे में आठ महीने तक राशि नहीं मिलने से उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ गई है।

लाभुकों का कहना है कि पेंशन की राशि भले ही सीमित हो, लेकिन जरूरतमंदों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। इसी राशि से दवा, भोजन और रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है।

कुछ लाभुकों ने सरकार की अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब जरूरतमंद महिलाओं को अन्य योजनाओं के तहत नियमित सहायता राशि मिल रही है, तो बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन में इतनी लंबी देरी क्यों हो रही है। उनका कहना है कि वे किसी योजना का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि अपनी लंबित पेंशन का भुगतान और भविष्य में नियमित राशि मिलने की मांग कर रहे हैं।

*हेंसल ही नहीं, कई गांवों में ऐसी शिकायत का दावा*

स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या केवल हेंसल तक सीमित नहीं है। जिले के अन्य गांवों से भी बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय पेंशन लाभुकों को लंबे समय से राशि नहीं मिलने की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।

*सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग*

पेंशन लाभुकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए लंबित पेंशन राशि का भुगतान कराने तथा भविष्य में पेंशन नियमित रूप से उनके बैंक खातों में भेजने की मांग की है।

बुजुर्ग लाभुकों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि उम्र के इस पड़ाव में वे अपनी समस्याओं को लेकर लगातार कार्यालयों का चक्कर लगाने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में उनका कहना है कि प्रशासन स्वयं मामले की जांच कर यह पता लगाए कि पेंशन भुगतान में रुकावट कहां है और उसका तत्काल समाधान किया जाए।

लाभुकों ने कहा, “हमारी जिंदगी का यह समय आराम और सहारे का है। सरकार से हमें किसी बड़ी मदद की उम्मीद नहीं, बस हमारा हक और हमारी पेंशन समय पर मिल जाए, ताकि बची हुई जिंदगी कुछ राहत के साथ गुजर सके।”

अब देखना होगा कि बुजुर्गों, दिव्यांगों और असहाय पेंशन लाभुकों की इस समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और लंबित पेंशन भुगतान को लेकर क्या कदम उठाता है।
पोटका : अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के सचिव निर्वाचित होने पर पोटका निवासी निखिल मंडल को मंडल समिति जमशेदपुर की ओर से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष दिवाकर मंडल और सचिव हरमोहन मंडल ने निखिल मंडल को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस मौके पर समिति के सदस्य आशीष कुमार मंडल, श्यामल मंडल, प्रदीप मंडल और दिलीप मंडल मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने निखिल मंडल को उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

समिति के सदस्यों ने कहा कि निखिल मंडल के अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के सचिव निर्वाचित होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निखिल मंडल अपनी नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करते हुए शैक्षिक क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करेंगे और संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=nikhilmandal nis:value=NikhilMandal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=akhilbharatiyashaikshiksangh nis:value=AkhilBharatiyaShaikshikSangh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=potka nis:value=Potka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamshedpur nis:value=Jamshedpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=Education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationnews nis:value=EducationNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=Jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=potkanews nis:value=PotkaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamshedpurnews nis:value=JamshedpurNews nis:enabled=true nis:link/> # सम्मान <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/>
वार्ता विफल, दूसरे दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, शिक्षक कमी समेत मांगों को लेकर ब्लॉक घेराव
<nis:link nis:type=tag nis:id=tags: nis:value=Tags: nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kodermanews nis:value=KodermaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=basodiha nis:value=Basodiha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satgawan nis:value=Satgawan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=koderma nis:value=Koderma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentprotest nis:value=StudentProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationnews nis:value=EducationNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teachershortage nis:value=TeacherShortage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schooleducation nis:value=SchoolEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=blockgherao nis:value=BlockGherao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentsprotest nis:value=StudentsProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandeducation nis:value=JharkhandEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dckoderma nis:value=DCKoderma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hemantsoren nis:value=HemantSoren nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/>
महेशकुदार में धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा, नदी से बारी लाने के दौरान दिखाया गया झापान

राजनगर : राजनगर प्रखंड के महेशकुदार (भुईयानाचना) स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर परिसर में गुरुवार को मां मनसा की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ की गई। पूजा को लेकर श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नदी से बारी लाने पहुंचे। इस दौरान पारंपरिक झापान का प्रदर्शन भी किया गया। जिंदा नाग सांपों के साथ झापान का खेल दिखाते हुए श्रद्धालु नदी से बारी लेकर विद्यालय परिसर स्थित मां मनसा मंदिर पहुंचे।

बारी लाने के दौरान गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, जिंदा नाग सांपों के साथ किए गए पारंपरिक झापान के प्रदर्शन को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा।

नदी से बारी लेकर मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। महेशकुदार, भुईयानाचना सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भी पूजा में श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।

रात में हुआ जादू खेल का प्रदर्शन

पूजा के दौरान रात में जादू खेल का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। प्रदर्शन के दौरान ट्यूबलाइट से शरीर में वार करने और जलती मोमबत्ती से गर्म पानी शरीर पर डालने जैसे करतब दिखाए गए। इन हैरतअंगेज प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक रोमांचित नजर आए। जादू खेल देर रात तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं जिला परिषद सदस्यों को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मानिक लाल महतो की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पूजा एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अतिथि के रूप में पहुंचीं राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो को भी विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने के बाद जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने कहा कि विद्यालय की ओर से मिला यह सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि राजनगर भाग-17 क्षेत्र की पूरी जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की समस्या हो तो उन्हें जरूर बताएं। वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह बना रहा। पूजा, झापान, जादू खेल और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
सतगावां में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन

2900 विद्यार्थियों पर महज आठ शिक्षक, जर्जर भवन, पेयजल व लिपिक की कमी को लेकर जताया आक्रोश

सतगावां। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों की कमी समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बासोडीह के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया। विद्यालय परिसर से पैदल मार्च करते हुए विद्यार्थी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

विद्यार्थियों का कहना था कि विद्यालय में करीब 2900 विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए महज आठ शिक्षक उपलब्ध हैं। शिक्षकों की भारी कमी के कारण कई विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के समय पर्याप्त शिक्षकों का नहीं होना उनके भविष्य के लिए गंभीर समस्या है।

धरना के दौरान छात्रों ने विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, जर्जर भवन की मरम्मत, पेयजल की समुचित व्यवस्था और लिपिक की नियुक्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, कुछ शिक्षकों पर कथित रूप से धमकी देने का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास, उपायुक्त को बुलाने पर अड़े छात्र

धरना की सूचना मिलने के बाद बीडीओ मनोज कुमार रवि, बीपीओ अशोक उपाध्याय समेत पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्र-छात्राएं कोडरमा उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

करीब चार घंटे बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाने का प्रयास किया। बावजूद इसके विद्यार्थी अपनी मांग पर कायम रहे। छात्रों ने कहा कि वे अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रखना चाहते हैं और ठोस आश्वासन मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

आश्वासन नहीं, समस्याओं का स्थायी समाधान चाहते हैं छात्र

धरना दे रहे विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। छात्रों का कहना था कि शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ेगा।

विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी। छात्रों के लगातार विरोध और मांगों पर अड़े रहने के कारण धरना स्थल पर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

विद्यार्थियों ने प्रशासन से शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ विद्यालय भवन, पेयजल, लिपिक समेत अन्य शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की, ताकि विद्यालय में पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=satgawan nis:value=Satgawan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=koderma nis:value=Koderma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=basodiha nis:value=Basodiha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationnews nis:value=EducationNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolnews nis:value=SchoolNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentprotest nis:value=StudentProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teachershortage nis:value=TeacherShortage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schooleducation nis:value=SchoolEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kodermanews nis:value=KodermaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satgawannews nis:value=SatgawanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandeducation nis:value=JharkhandEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentdemand nis:value=StudentDemand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolproblem nis:value=SchoolProblem nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/>
राजनगर थाना प्रभारी सोनू कुमार से मिले समाजसेवी अजय कुमार गोप
राजनगर। राजनगर थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी सोनू कुमार से समाजसेवी अजय कुमार गोप ने मुलाकात कर नई जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सहित आम लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी विश्वास को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं, यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
समाजसेवी अजय कुमार गोप ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी लगातार जागरूकता जरूरी है। उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल को क्षेत्र में सुरक्षित माहौल के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में राजनगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।
मौके पर शंकर सरदार भी मौजूद थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगर nis:value=राजनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगरथाना nis:value=राजनगरथाना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सोनूकुमार nis:value=सोनूकुमार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=थानाप्रभारी nis:value=थानाप्रभारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अजयकुमारगोप nis:value=अजयकुमारगोप nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाजसेवी nis:value=समाजसेवी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायकेलाखरसावां nis:value=सरायकेलाखरसावां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कानूनव्यवस्था nis:value=कानूनव्यवस्था nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़कसुरक्षा nis:value=सड़कसुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यातायातजागरूकता nis:value=यातायातजागरूकता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajnagarnews nis:value=RajnagarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seraikelakharsawan nis:value=SeraikelaKharsawan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/>
राजनगर के नए थाना प्रभारी सोनू कुमार का स्वागत, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने बुके देकर किया सम्मानित

राजनगर : राजनगर थाना के नए थाना प्रभारी सोनू कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने थाना प्रभारी सोनू कुमार को बुके देकर सम्मानित किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ने राजनगर क्षेत्र में दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

थाना प्रभारी सोनू कुमार ने भी क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगर nis:value=राजनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सोनूकुमार nis:value=सोनूकुमार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगरथाना nis:value=राजनगरथाना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=थानाप्रभारी nis:value=थानाप्रभारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अमोदिनीमहतो nis:value=अमोदिनीमहतो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलापरिषद nis:value=जिलापरिषद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायकेलाखरसावां nis:value=सरायकेलाखरसावां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायकेला nis:value=सरायकेला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखंड nis:value=झारखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसप्रशासन nis:value=पुलिसप्रशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगरन्यूज nis:value=राजनगरन्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saraikelakharsawan nis:value=SaraikelaKharsawan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajnagar nis:value=Rajnagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/>
राजनगर की बेटी प्रियंका महतो ने कोल्हान विश्वविद्यालय में किया टॉप, राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

सरायकेला-खरसावां/राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सोसो गांव की बेटी प्रियंका महतो ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में प्रियंका महतो को एमए अंग्रेजी में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यपाल के हाथों प्रियंका महतो को गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सोसो गांव सहित पूरे राजनगर प्रखंड में खुशी का माहौल है।

प्रियंका महतो के पिता प्रकाश चंद्र महतो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता विनोका देवी हैं। प्रियंका ने अपनी शैक्षणिक सफलता से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने के बाद जब प्रियंका अपने गांव सोसो पहुंचीं, तो ग्रामीणों और गांव के मुंडा ने पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रियंका महतो की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। उनकी सफलता ने साबित किया है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। सोसो गांव से निकलकर पूरे विश्वविद्यालय में टॉप करना राजनगर प्रखंड के लिए गर्व का विषय है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=priyankamahto nis:value=PriyankaMahto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगर nis:value=राजनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सोसो_गांव nis:value=सोसो_गांव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोल्हान_विश्वविद्यालय nis:value=कोल्हान_विश्वविद्यालय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldmedal nis:value=GoldMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गोल्ड_मेडल nis:value=गोल्ड_मेडल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखंड nis:value=झारखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायकेला_खरसावां nis:value=सरायकेला_खरसावां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kolhanuniversity nis:value=KolhanUniversity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छोटानागपुरlive nis:value=छोटानागपुरLIVE nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandeducation nis:value=JharkhandEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=proudmoment nis:value=ProudMoment nis:enabled=true nis:link/>
चंदनकियारी में तीन दिवसीय छऊ संगीत कार्यशाला का आगाज, ढोल-नगाड़े की थाप पर जीवंत हुई ऐतिहासिक विरासत

सरायकेला छऊ संगीत की ऐतिहासिक विरासत, शास्त्रीय स्वरूप और पारंपरिक वादन शैली से रूबरू हुए प्रतिभागी, नई पीढ़ी तक छऊ संगीत पहुंचाने की पहल।

सरायकेला। सरायकेला छऊ संगीत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और विशिष्ट संगीत परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से छऊ केंद्र, चंदनकियारी में तीन दिवसीय सरायकेला छऊ संगीत कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के पहले दिन त्रिनेत्र सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों ने व्याख्यान और सजीव प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को छऊ संगीत के ऐतिहासिक विकास, शास्त्रीय प्रभाव और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के अनूठे समन्वय से अवगत कराया।

कार्यशाला में वरिष्ठ छऊ संगीतकार देवराज दूबे ने सरायकेला छऊ संगीत की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 1920 से पहले प्रचलित संगीत परंपरा में किस प्रकार शास्त्रीय संगीत का समावेश किया गया। पारंपरिक पहचान को बरकरार रखते हुए शास्त्रीयता के साथ किए गए समन्वय ने सरायकेला छऊ संगीत को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

इस दौरान वरिष्ठ ढोल वादक पटम मुखी और वरिष्ठ छऊ कलाकार संजय कर्मकार ने नगाड़े पर संगत कर प्रस्तुति को जीवंत बनाया।

कार्यशाला में कलाकारों ने तबले और ढोल पर विभिन्न तालों का सजीव प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को बताया गया कि कहरवा और तीनताल जैसे शास्त्रीय तालों को किस प्रकार ढोल की पारंपरिक बानी में शामिल किया गया। इसके अलावा ढोल, धूमसा और खोल जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की वादन शैली और ताल-लय के समन्वय को भी प्रदर्शित किया गया।

कार्यशाला के दौरान सरायकेला छऊ संगीत के पौराणिक और सांस्कृतिक संबंधों पर भी चर्चा हुई। ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर की देवदासी परंपरा पर आधारित छऊ प्रस्तुति 'देवदासी' के माध्यम से प्रतिभागियों को इसमें प्रयुक्त रागों और ओड़िया भाषा के गीतों की विशेषताओं से परिचित कराया गया।

कलाकारों ने विभिन्न उदाहरणों के जरिए सरायकेला छऊ संगीत की सांस्कृतिक जड़ों और अन्य संगीत परंपराओं के साथ उसके ऐतिहासिक संबंधों को समझाया।

कार्यशाला के आगामी दो दिनों में सरायकेला छऊ संगीत के विशिष्ट शास्त्रीय स्वरूप और उसकी स्वतंत्र संगीत धारा पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसमें हिंदुस्तानी, दक्षिण भारतीय और ओड़िशी संगीत परंपराओं से अलग सरायकेला छऊ संगीत की अपनी शैली, संरचना और सांगीतिक विशेषताओं को ऐतिहासिक तथ्यों और सजीव प्रस्तुतियों के माध्यम से रेखांकित किया जाएगा।

तीन दिवसीय यह कार्यशाला सरायकेला छऊ संगीत की ऐतिहासिक विरासत, पारंपरिक वादन शैली और शास्त्रीय विशेषताओं को समझने के साथ-साथ इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=seraikelachhau nis:value=SeraikelaChhau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhaudance nis:value=ChhauDance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhaumusic nis:value=ChhauMusic nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandankiyari nis:value=Chandankiyari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seraikelanews nis:value=SeraikelaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandculture nis:value=JharkhandCulture nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhauheritage nis:value=ChhauHeritage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianclassicalmusic nis:value=IndianClassicalMusic nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlivenews nis:value=ChhotanagpurLiveNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायकेला_छऊ nis:value=सरायकेला_छऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छऊ_संगीत nis:value=छऊ_संगीत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखंड_संस्कृति nis:value=झारखंड_संस्कृति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चंदनकियारी nis:value=चंदनकियारी nis:enabled=true nis:link/>
राजनगर के डॉ. सुभाष चन्द्र महतो को मिली पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल ने किया सम्मानित

कोल्हान विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान, कुड़माली भाषा-साहित्य के क्षेत्र में शोध कर बढ़ाया राजनगर का मान

सरायकेला-खरसावां/राजनगर। राजनगर प्रखंड के लिए गौरव का क्षण है। प्रखंड के सरगछीड़ा गांव निवासी डॉ. सुभाष चन्द्र महतो को कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सप्तम दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। झारखंड के राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पीएचडी का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. महतो ने कुड़माली भाषा-साहित्य के क्षेत्र में शोध कार्य पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की है।

डॉ. सुभाष चन्द्र महतो ने कोल्हान विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के अंतर्गत जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में कुड़माली भाषा-साहित्य विषय पर शोध कार्य किया। दिसंबर 2025 में उनकी खुली मौखिक परीक्षा संपन्न हुई थी। इसके बाद जनवरी 2026 में विश्वविद्यालय ने उन्हें शोध कार्य में उत्तीर्ण घोषित किया। अब सप्तम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार और पूरे राजनगर प्रखंड का नाम रोशन किया है।

एक साधारण किसान परिवार में जन्मे डॉ. महतो की सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण रहा है। उनके पिता कालिदास महतो और माता शांति देवी ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्हें उच्च शिक्षा दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया। डॉ. महतो ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई पूर्ण चन्द्र महतो, परिवार के सदस्यों और अपने गुरुजनों को दिया है।

वर्ष 1985 में सरगछीड़ा गांव में जन्मे डॉ. सुभाष चन्द्र महतो ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की। माध्यमिक शिक्षा राजनगर से पूरी करने के बाद रांची विश्वविद्यालय और कोल्हान विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की। स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) भी उत्तीर्ण की।

डॉ. महतो वर्ष 2015 से कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में कुड़माली भाषा के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के प्रति गहरी रुचि के कारण उन्होंने कुड़माली भाषा-साहित्य के विकास, संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अब तक वे कुड़माली साहित्य से संबंधित छह पुस्तकों की रचना और संपादन कर चुके हैं।

साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय डॉ. महतो साहित्य अकादमी के ईस्टर्न रीजनल पोएट्री फेस्टिवल, आकाशवाणी तथा विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनों में अपनी मातृभाषा कुड़माली में कविता पाठ कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक संगोष्ठियों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनके शोध आलेख विभिन्न राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।

इसके अलावा अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित कार्यशालाओं और भाषा सम्मेलनों में भी उन्होंने भाग लिया है। कोल्हान विश्वविद्यालय की विभिन्न राष्ट्रीय संगोष्ठियों, राजकीय महोत्सवों, वेबिनार और अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों में संयोजक, समन्वयक एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाई है।

भाषा-साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. महतो को कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा तथा झारखंड के राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. सुभाष चन्द्र महतो की इस उपलब्धि से सरगछीड़ा गांव सहित पूरे राजनगर प्रखंड में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को कुड़माली भाषा-साहित्य के संरक्षण और शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। साधारण किसान परिवार से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल करना क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=डॉ_सुभाष_चन्द्र_महतो nis:value=डॉ_सुभाष_चन्द्र_महतो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगर nis:value=राजनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायकेला_खरसावां nis:value=सरायकेला_खरसावां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोल्हान_विश्वविद्यालय nis:value=कोल्हान_विश्वविद्यालय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पीएचडी nis:value=पीएचडी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दीक्षांत_समारोह nis:value=दीक्षांत_समारोह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुड़माली_भाषा nis:value=कुड़माली_भाषा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुड़माली_साहित्य nis:value=कुड़माली_साहित्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखंड_समाचार nis:value=झारखंड_समाचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगर_समाचार nis:value=राजनगर_समाचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kolhanuniversity nis:value=KolhanUniversity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=phd nis:value=PhD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kudmalilanguage nis:value=KudmaliLanguage nis:enabled=true nis:link/>
टाटा विस्थापितों की जमीन का सर्वे कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजे प्रशासन: हरमोहन महतो

जमशेदपुर में झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर की मांग, लंबे समय से अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे रैयत-खातियानधारियों को न्याय दिलाने की अपील।

जमशेदपुर। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से टाटा कंपनी से विस्थापित रैयतों की जमीन का सर्वे कराने संबंधी प्रस्ताव झारखंड सरकार को भेजने की मांग की गई।

मंच ने ज्ञापन में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के जनावेदन का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी जिला प्रशासन के समक्ष आवश्यक दस्तावेज और प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

मंच के अनुसार, 30 दिसंबर 2025, 10 फरवरी 2026, 24 मई 2026 और 17 जुलाई 2026 को भी जमीन से संबंधित आवश्यक कागजात जिला प्रशासन को सौंपे गए थे। इसके बावजूद अब तक सर्वे कराने संबंधी प्रस्ताव झारखंड सरकार को भेजे जाने की कार्रवाई नहीं हुई है।

झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने उपायुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए भू-राजस्व विभाग और झारखंड सरकार को टाटा विस्थापितों की जमीन का सर्वे कराने संबंधी प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है। मंच का कहना है कि सर्वे की प्रक्रिया आगे बढ़ने से लंबे समय से अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे रैयत-खातियानधारियों को न्याय मिलने का रास्ता खुल सकेगा।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के साथ रामचंद्र महतो, सानंद गौड़, उत्तम प्रधान, मधुसूदन माझी, निमाई गौड़, संजय मंडल, मनोज बोदरा, गौर हेम्ब्रम, समतुल सिंह भूमिज, राम सिंह, गया हो, गोपी बोदरा और टुनु लामाय सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tatadisplaced nis:value=TataDisplaced nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamshedpurnews nis:value=JamshedpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harmohanmahto nis:value=HarmohanMahto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandmoolvasiadhikarmanch nis:value=JharkhandMoolvasiAdhikarManch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tatalandsurvey nis:value=TataLandSurvey nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamshedpur nis:value=Jamshedpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=Jharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlivenews nis:value=ChhotanagpurLiveNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टाटा_विस्थापित nis:value=टाटा_विस्थापित nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जमशेदपुर_समाचार nis:value=जमशेदपुर_समाचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखंड_समाचार nis:value=झारखंड_समाचार nis:enabled=true nis:link/>
14 अक्टूबर को देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो

विधायक जगत माझी ने सोनुआ-गोइलकेरा में कार्यकर्ताओं संग की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

चाईबासा। जल, जंगल और जमीन आंदोलन के पुरोधा शहीद देवेंद्र माझी के शहादत दिवस को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सोनुआ और गोइलकेरा के वन विश्रामागार में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी मुख्य रूप से शामिल हुए।

बैठक के दौरान 19 सितंबर को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। विधायक जगत माझी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। इसके बाद 14 अक्टूबर को होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक जगत माझी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से श्रद्धांजलि सभा में अनुशासित तरीके से शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संभावित भीड़ को देखते हुए जिम्मेदार पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता सुबह 8 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं। साथ ही शहीद देवेंद्र माझी के साथ आंदोलन में शामिल रहे बुजुर्गों और पुराने साथियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने का प्रयास किया जाए।

जगत माझी ने कहा कि शहादत दिवस केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि शहीद देवेंद्र माझी के विचारों और उनके संघर्ष को याद करने का भी दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा को लेकर आगे भी बैठकें आयोजित की जाएंगी और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

गोइलकेरा की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, सचिव अघना कंडुलना, जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, मुखिया उदय चेरेवा, सुखमती बानरा और हरीश बोदरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं सोनुआ की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, डॉक्टर महतो, अजय किशोर दास, सोहन माझी, अमर सिंह चाकी, जानकी हेम्ब्रम, यदुपति प्रधान, संजय जामुदा, हरिनारायण दास, अमीन माझी, सुनील दास और रामप्रेस महतो सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=devendramajhi nis:value=DevendraMajhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jmm nis:value=JMM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagatmajhi nis:value=JagatMajhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chaibasanews nis:value=ChaibasaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goilkera nis:value=Goilkera nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sonua nis:value=Sonua nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shaheeddevendramajhi nis:value=ShaheedDevendraMajhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandmuktimorcha nis:value=JharkhandMuktiMorcha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlivenews nis:value=ChhotanagpurLiveNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देवेंद्र_माझी nis:value=देवेंद्र_माझी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगत_माझी nis:value=जगत_माझी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झामुमो nis:value=झामुमो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चाईबासा_समाचार nis:value=चाईबासा_समाचार nis:enabled=true nis:link/>
राजनगर के डॉ. सुभाष चन्द्र महतो को मिली पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल ने किया सम्मानित

कोल्हान विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में कुड़माली भाषा-साहित्य के क्षेत्र में शोध के लिए मिला सम्मान, किसान परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि।

सरायकेला-खरसावां/राजनगर। राजनगर प्रखंड के सरगछीड़ा गांव निवासी डॉ. सुभाष चन्द्र महतो ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सप्तम दीक्षांत समारोह में उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। झारखंड के राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पीएचडी का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

डॉ. सुभाष चन्द्र महतो ने कोल्हान विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के अंतर्गत जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में कुड़माली भाषा-साहित्य विषय पर शोध कार्य पूरा किया है। दिसंबर 2025 में उनकी खुली मौखिक परीक्षा संपन्न हुई थी, जबकि जनवरी 2026 में विश्वविद्यालय ने उन्हें शोध कार्य में उत्तीर्ण घोषित किया था।

वर्ष 1985 में सरगछीड़ा गांव में एक साधारण किसान परिवार में जन्मे डॉ. महतो के पिता कालिदास महतो और माता शांति देवी ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उनकी शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की और माध्यमिक शिक्षा राजनगर से पूरी की। इसके बाद रांची विश्वविद्यालय और कोल्हान विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की। स्नातकोत्तर की पढ़ाई के बाद उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी नेट भी उत्तीर्ण की।

डॉ. सुभाष चन्द्र महतो वर्ष 2015 से कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में कुड़माली भाषा के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। कुड़माली भाषा-साहित्य के विकास, संरक्षण और संवर्धन के लिए अब तक वे छह पुस्तकों की रचना और संपादन कर चुके हैं।

इसके अलावा वे साहित्य अकादमी, आकाशवाणी और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनों में कुड़माली भाषा में कविता पाठ कर चुके हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध पत्र प्रस्तुत करने के साथ-साथ उनके शोध आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होते रहे हैं।

डॉ. महतो ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई पूर्ण चन्द्र महतो, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों को दिया है।

उनकी इस सफलता से सरगछीड़ा गांव सहित पूरे राजनगर प्रखंड में खुशी का माहौल है। किसान परिवार से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, कुड़माली भाषा-साहित्य के संरक्षण और शैक्षणिक विकास की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=drsubhashchandramahato nis:value=DrSubhashChandraMahato nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raj nis:value=Raj nis:enabled=true nis:link/> nagar <nis:link nis:type=tag nis:id=kolhanuniversity nis:value=KolhanUniversity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=phd nis:value=PhD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kudmalilanguage nis:value=KudmaliLanguage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kudmalisahitya nis:value=KudmaliSahitya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seraikelakharsawan nis:value=SeraikelaKharsawan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlivenews nis:value=ChhotanagpurLiveNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झारखंड_समाचार nis:value=झारखंड_समाचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगर nis:value=राजनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुड़माली_भाषा nis:value=कुड़माली_भाषा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोल्हान_विश्वविद्यालय nis:value=कोल्हान_विश्वविद्यालय nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा के टाटी कुडू में उमड़ा जनसैलाब, स्कॉर्पियो की छत से गरजे टाइगर जयराम महतो

<nis:link nis:type=tag nis:id=tigerjairammahto nis:value=TigerJairamMahto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jairammahto nis:value=JairamMahto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dumrimla nis:value=DumriMLA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lohardaga nis:value=Lohardaga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tatikudu nis:value=TatiKudu nis:enabled=true nis:link/> JharkhandNews JharkhandPolitics JairamMahtoSpeech PublicMeeting ChhotanagpurLive JharkhandNewsToday CNLNews
आदित्यपुर में कुड़मी सेना का भव्य करम महोत्सव, पारंपरिक संस्कृति और करम पर्व की दिखी शानदार झलक

🔖 Hashtags

<nis:link nis:type=tag nis:id=करममहोत्सव nis:value=करममहोत्सव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आदित्यपुर nis:value=आदित्यपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुड़मीसेना nis:value=कुड़मीसेना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=करमपर्व nis:value=करमपर्व nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुड़मीसमाज nis:value=कुड़मीसमाज nis:enabled=true nis:link/> झारखंड सरायकेला आदित्यपुरन्यूज KurmiSena KaramMahotsav JharkhandNews
तरुण महतो ने अफवाहों का किया खंडन, बोले– जयराम महतो को देखकर JLKM में आया हूं, था, हूं और रहूंगा

<nis:link nis:type=tag nis:id=tarunmahato nis:value=tarunmahato nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jlkmparty nis:value=jlkmparty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jayrammahatokrantikari nis:value=jayrammahatokrantikari nis:enabled=true nis:link/>
जयराम महतो बोले—2026 में भी भगत सिंह के सपनों से कोसों दूर है देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=jairammahto nis:value=JairamMahto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tigerjairammahto nis:value=TigerJairamMahto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagatsingh nis:value=BhagatSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandpolitics nis:value=JharkhandPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lohardaga nis:value=Lohardaga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dumrimla nis:value=DumriMLA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnewstoday nis:value=JharkhandNewsToday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cnlnews nis:value=CNLNews nis:enabled=true nis:link/>
राजनगर देशकरम में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया करम पर्व

<nis:link nis:type=tag nis:id=राजनगर nis:value=राजनगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशकरम nis:value=देशकरम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=करमपर्व nis:value=करमपर्व nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=करमपूजा nis:value=करमपूजा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आदिवासीसंस्कृति nis:value=आदिवासीसंस्कृति nis:enabled=true nis:link/> झारखंड सरायकेलाखरसावां ChhotanagpurLive JharkhandNews KaramFestival
सेवा पखवाड़ा के तहत गोड्डा में चला स्वच्छता अभियान, बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल की हुई सफाई

गोड्डा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत गोड्डा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को गोड्डा नगर क्षेत्र के कदवा टोला स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिमा स्थल एवं उसके आसपास के परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

मेरा युवा भारत गोड्डा के जिला युवा अधिकारी रविन्द्र मीणा के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में विद्यालयों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई, वृक्षारोपण, जरूरतमंदों की सेवा और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पखवाड़ा के अंतिम दिन रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

स्वच्छता अभियान के दौरान मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौतम कुमार महतो ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना केवल सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि आसपास के सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना चाहिए। गंदगी से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान उन्होंने युवाओं से माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर विकसित भारत पर आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता (VBYLD 2027) में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 सितंबर 2026 अंतिम तिथि निर्धारित है। इसमें शामिल होकर युवा अपनी प्रतिभा को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैं।

कार्यक्रम में गंगटा कला पंचायत के वार्ड सदस्य दशरथ महतो, लालजी महतो, विमल कुमार, राम कुमार, अजीत यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=godda nis:value=Godda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=merayuvabharat nis:value=MeraYuvaBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhtaabhiyan nis:value=SwachhtaAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevapakhwada2026 nis:value=SevaPakhwada2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birsamunda nis:value=BirsaMunda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goddanews nis:value=GoddaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vbyld2027 nis:value=VBYLD2027 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youthpower nis:value=YouthPower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छोटानागपुरलाइव nis:value=छोटानागपुरलाइव nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा के कुडू में जयराम महतो की हुंकार रैली में उमड़ा जनसैलाब, उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़!

<nis:link nis:type=tag nis:id=jairammahato nis:value=JairamMahato nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tigerjairammahato nis:value=TigerJairamMahato nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jairamkumarmahato nis:value=JairamKumarMahato nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jlkm nis:value=JLKM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dumrimla nis:value=DumriMLA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kudu nis:value=Kudu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lohardaga nis:value=Lohardaga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandpolitics nis:value=JharkhandPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसैलाब nis:value=जनसैलाब nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हुंकाररैली nis:value=हुंकाररैली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जयराममहतो nis:value=जयराममहतो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छोटानागपुरलाइव nis:value=छोटानागपुरलाइव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhotanagpurlive nis:value=ChhotanagpurLive nis:enabled=true nis:link/>