
दिल्ली में बनेगा 11 KM लंबा छठ घाट, 12 नवंबर को नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन; 1400 घाट तैयार
दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस साल राजधानी में श्रद्धालुओं के लिए मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा भव्य छठ घाट तैयार किया जा रहा है. बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक विकसित हो रहे इस घाट पर दोनों तरफ सीढ़ियां और सीमेंट की सड़क बनाई जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, 12 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सिंगलपुर गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में इस घाट का उद्घाटन करेंगे.
इस बार दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1400 से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि पिछले साल 1326 घाट बनाए गए थे. छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. सरकार ने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, टेंट, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 15 और 16 नवंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी होगी.
#DelhiChhathPuja #ChhathPuja2026 #DelhiNews #MunakCanal #ChhathGhat #RekhaGupta #NitinNabin #DelhiGovernment #ChhathMahaparv #ChhathPuja #BreakingNews #DelhiUpdates