
☑️जिला स्तरीय कालिदास समारोह प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
☑️विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय संस्कृति, साहित्य और परंपराओं से जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग, द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में जिला स्तरीय कालिदास समारोह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने श्लोकपाठ, चित्रांकन एवं नृत्य नाटिका विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
☑️ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह बड़करे के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों का विभिन्न विधाओं में चयन किया गया। श्लोकपाठ में स्वामी संत शरण विद्यापीठ, छपड़ौर, विकासखंड मानपुर के यश तिवारी, चित्रांकन में शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर की अंकिता केवट तथा नृत्य नाटिका में स्वामी संत शरण विद्यापीठ के ऋषि मिश्रा एवं समूह का चयन किया गया। श्लोकपाठ में स्वामी संत शरण विद्यापीठ, छपड़ौर के अभिषेक उपाध्याय, चित्रांकन में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकेली के देव सिंह रहेल तथा नृत्य नाटिका में शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर की रितिका पटेल एवं समूह चयनित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2026 को तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर 2026 तक उज्जैन में आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थी संभाग स्तर पर उमरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@schooledu_mp
#उमरिया