गणेश चतुर्थी पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
गुड़ामालानी। लव कुश नोबल्स एकेडमी माध्यमिक विद्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने भगवान गणेश एवं गणेश चतुर्थी से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में उषा देवासी प्रथम, लक्ष्मण भील द्वितीय तथा साक्षी विश्नोई और जगदीश माली तृतीय रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य लोकेश शर्मा ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है। निदेशक प्रभुराम विश्नोई ने विजेताओं व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।