ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा सोमवार को खनवर गांव पहुंचेंगे, रसड़ा के बसपा विधायक रहे स्व. उमाशंकर सिंह को देंगे #श्रद्धांजलि
#बलिया: प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा सोमवार को रसड़ा क्षेत्र के खनवर गांव पहुंचेंगे। इस दौरान वह दिवंगत बसपा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह से जुड़े श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मंत्री के खनवर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद रसड़ा में स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। #कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
स्व. विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके #सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में #मंत्री ए.के. शर्मा का खनवर पहुंचना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।