Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

बलिया:

#बलिया: मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार, "झूठे आरोपों से परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल की जा रही"

#बलिया: मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार, "झूठे आरोपों से परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल की जा रही"

Kanpur, Kanpur Nagar | Jul 24, 2026

#बलिया: रफ्तार का कहर! नीलगाय की टक्कर से अपाचे बाइक के उड़े परखच्चे, 5 साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर

नगरा (बलिया): थाना क्षेत्र के सलेमपुर और बछईपुर के बीच बलिया-नगरा मार्ग पर एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार परिवार के सामने अचानक एक तेज रफ्तार नीलगाय आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 वर्षीय मासूम सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पिता सुनील राम की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर के बाद नीलगाय ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों में कोहराम: हादसे में मां गुड़िया देवी को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन आंखों के सामने लाडले को खोने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घायल सुनील राम को नाजुक हालत में जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है।

सूचना पर पहुंची नगरा थाना पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे सरया बगडौरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

#BalliaNews #RoadAccident #NagraPolice #BreakingNews #BharatMedia

#बलिया: रफ्तार का कहर! नीलगाय की टक्कर से अपाचे बाइक के उड़े परखच्चे, 5 साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर नगरा (बलिया): थाना क्षेत्र के सलेमपुर और बछईपुर के बीच बलिया-नगरा मार्ग पर एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार परिवार के सामने अचानक एक तेज रफ्तार नीलगाय आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 वर्षीय मासूम सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पिता सुनील राम की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर के बाद नीलगाय ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम: हादसे में मां गुड़िया देवी को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन आंखों के सामने लाडले को खोने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घायल सुनील राम को नाजुक हालत में जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची नगरा थाना पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे सरया बगडौरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। #BalliaNews #RoadAccident #NagraPolice #BreakingNews #BharatMedia

Sikanderpur, Ballia | Jul 6, 2026

#बलिया: अस्पताल में ससुर को चाकू मार सड़क पर हथियार लहराता भागा दामाद, खौफनाक CCTV आया सामने!

उभांव (बलिया): सीयर स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज कराने आई पत्नी के सामने ही सनकी पति बसंत ने अपने ससुर हीरालाल के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी बीच सड़क पर सरेआम चाकू लहराते हुए भागा, जिसका लाइव वीडियो CCTV में कैद हो गया है। इस मंजर से इलाके में दहशत है। हालांकि, मुस्तैद जनता ने आरोपी को दौड़ाकर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित पत्नी के मुताबिक, पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके आ गई थी। वहां भी आरोपी ने हंसुआ से मारकर उसका हाथ फाड़ दिया था, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल आई थी।

हालत नाजुक, मऊ रेफर: इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. कुशाग्र सिंह ने बताया कि पेट में गहरा घाव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर किया गया है। उधर, खौफजदा परिवार पुलिस से गुहार लगा रहा है कि—"कहीं वह दोबारा आकर हमारी जान न ले ले!" मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज नीरज कुमार और SI सुमित त्रिपाठी कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं।

#BalliaNews #CrimeUpdate #UPPolice #BalliaPolice #BreakingNews

#बलिया: अस्पताल में ससुर को चाकू मार सड़क पर हथियार लहराता भागा दामाद, खौफनाक CCTV आया सामने! उभांव (बलिया): सीयर स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज कराने आई पत्नी के सामने ही सनकी पति बसंत ने अपने ससुर हीरालाल के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी बीच सड़क पर सरेआम चाकू लहराते हुए भागा, जिसका लाइव वीडियो CCTV में कैद हो गया है। इस मंजर से इलाके में दहशत है। हालांकि, मुस्तैद जनता ने आरोपी को दौड़ाकर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पत्नी के मुताबिक, पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके आ गई थी। वहां भी आरोपी ने हंसुआ से मारकर उसका हाथ फाड़ दिया था, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल आई थी। हालत नाजुक, मऊ रेफर: इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. कुशाग्र सिंह ने बताया कि पेट में गहरा घाव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर किया गया है। उधर, खौफजदा परिवार पुलिस से गुहार लगा रहा है कि—"कहीं वह दोबारा आकर हमारी जान न ले ले!" मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज नीरज कुमार और SI सुमित त्रिपाठी कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। #BalliaNews #CrimeUpdate #UPPolice #BalliaPolice #BreakingNews

Sikanderpur, Ballia | Jul 6, 2026

Latest बलिया: News Videos - Watch the Latest News of August 5, 2026 | Public App