
आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राँची, श्री बिवेक कुमार सुमन और जिले के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) उपस्थित हुए।
बैठक में No Mapping एवं Logical Discrepancy से संबंधित मामलों की सुनवाई तथा निस्तारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही अन्य सभी मामलों के निस्तारण की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
सभी ERO एवं AERO को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें। Form-6 एवं Form-8 के निस्तारण को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से छूटे नहीं। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्र में जाँच करें कि सभी योग्य भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु Form-6 भरवा लिया गया है या नहीं।
इसके अतिरिक्त सभी ERO एवं AERO को Home to Roll विजिट करने का निर्देश दिया गया, ताकि वे स्वयं जाँच कर सकें कि किसी भी योग्य भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूट तो नहीं गया है।
जिला प्रशासन एवं निर्वाचन कार्यालय का लक्ष्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाया जाए तथा कोई भी योग्य मतदाता इससे वंचित न रहे।
IPRD Jharkhand
Chief Electoral Officer, Jharkhand
Ceo Jharkhand
Election Commission of India
Kanke, Ranchi | Oct 29, 2026