
विद्यालय में चोरी से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!
नौहट्टा प्रखंड के तिउरा पंचायत अंतर्गत पड़रिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर करीब तीन बोरा चावल, ब्लूटूथ स्पीकर, आहूजा साउंड मशीन, ढोलक, खेल सामग्री समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
मंगलवार सुबह बच्चों ने विद्यालय का टूटा ताला और बिखरा सामान देखा तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर प्रभारी प्रधानाचार्य सुमित कुमार मेहता विद्यालय पहुंचे और चुटिया थाना पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस की जांच के दौरान तिलोखर जंगल के किनारे स्थित आहर से करीब 40 किलो चावल से भरा एक बोरा बरामद किया गया है। हालांकि चोरी गए अन्य सामानों का अब तक पता नहीं चल सका है।
सरकारी विद्यालय में लगातार सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर बच्चों की शिक्षा और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन सुनिश्चित करेगा?
#Nauhatta #Rohtas #BiharNews #SchoolTheft #पड़रिया #तिउरा #विद्यालय_में_चोरी #चोरी #ChutiaPolice #BreakingNews #ApnaRohtas #रोहतास_समाचार #नौहट्टा #बिहार