जमुई में सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर!
खैरा प्रखंड के हरनी पंचायत स्थित जतहर गांव में किऊल नदी पर आज भी ग्रामीणों को चंदे के पैसे से चचरी पुल बनाना पड़ रहा है।
हर बारिश में किऊल नदी का जलस्तर बढ़ते ही गांव का मुख्य सड़क संपर्क टूट जाता है। स्कूल, बाजार, राशन दुकान और अस्पताल तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो जाता है।
सबसे बड़ा सवाल—आखिर कब बनेगा स्थायी पुल?
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और विधायक के सामने मांग रखी गई, आश्वासन भी मिला, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
अब ग्रामीणों ने खुद बांस और चंदे के पैसे से पुल बनाना शुरू कर दिया है।
यह सिर्फ एक चचरी पुल नहीं, बल्कि विकास के दावों पर बड़ा सवाल है।
#Jamui #Khaira #JamuiNews #BiharNews #BreakingNews #apnajamui #ग्रामीणोंकीआवाज #चचरीपुल #जमुई
Jamui, Jamui | Aug 21, 2026