*नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह से निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी*
*_जिले की तीन नगर निकायों में 69.89 प्रतिशत मतदान, बेगूं में सर्वाधिक 84.36 प्रतिशत मतदान_*
*_चित्तौड़गढ़ में 67.87 प्रतिशत तो रावतभाटा में सबसे कम 66.82 प्रतिशत मतदान_*
चित्तौड़गढ़, 9 सितंबर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत बुधवार को जिले की तीन नगर निकायों चित्तौड़गढ़, रावतभाटा एवं बेगूं में मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बेगूं नगर निकाय में सर्वाधिक 84.36 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 67.87 प्रतिशत तथा रावतभाटा में 66.82 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मंजू ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के निकाय चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक हिम्मत सिंह बारहठ ने बेगू�