महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, कोण्डागांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन एवं अन्य योगासनों का अभ्यास किया।
केंद्र प्रशासक श्रीमती स्वीटी दास ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#InternationalYogaDay #YogaForHealth #Kondagaon #WomenAndChildDevelopment #YogaDay2026 HealthyLifestyle