राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को
..
जिले में राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आज शनिवार 4 जुलाई की पूर्वाहन 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट बेतवा सभाकक्ष में संपन्न होगी।
बैठक में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार आवश्यक जानकारी एवं अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित शाखाओं को एजेंडा से संबंधित समस्त जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।
बैठक में राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, लंबित प्रकरणों के निराकरण, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, भू-अधिकार संबंधी मामलों तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी अधिकारियों को समयबद्धता एवं पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। #vidisha