#गुना - कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार नरवाई जलाने वालों पर की जा रही कार्रवाई
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए संबंधित कृषकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में तहसील बमोरी के ग्राम बनेह में खेत में नरवाई जलती पाए जाने पर कृषक नन्नू लाल पुत्र लाला राम धाकड़ एवं विजय पुत्र नन्नू लाल धाकड़ के विरुद्ध ₹2,500-₹2,500 के अर्थदण्ड राशि हेतु पंचनामा तैयार किया गया।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बमोरी श्री देवदत्त गोलिया, राजस्व निरीक्षक श्री कालूराम मीना, पटवारी श्री योगेश खरे सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा।
प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे खेतों में नरवाई न जलाएं तथा फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। नरवाई जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
#Guna CM Madhya Pradesh DrMegha Shrivastava Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh