#गुना - अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन करने वालों पर सख्ती, 11 व्यक्तियों पर 1,050/- रुपये का जुर्माना
अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन कर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध जिला चिकित्सालय में कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए गए अभियान में 11 व्यक्तियों पर कुल 1,050/- रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जिला चिकित्सालय परिसर में जगह-जगह तंबाकू सेवन करने पर 200 रुपये के जुर्माने की चेतावनी प्रदर्शित की गई है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी ने संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देते हुए अस्पताल परिसर की स्वच्छता बनाए रखने और तंबाकू सेवन से दूर रहने की अपील की।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता सोनी ने तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र (TCC) के माध्यम से तंबाकू सेवन करने वालों को व्यसन छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध परामर्श एवं उपचार सेवाओं का लाभ लेने की अपील भी की।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
1 views | Guna, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026