
युवाजनों के लिए आईटीआई में रोजगार के सुनहरे अवसर
..
शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया जारी, 30 जून तक होंगे ऑनलाइन पंजीयन
..
शासकीय आईटीआई विदिशा में सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए संस्था परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां प्रवेश संबंधी जानकारी के साथ ऑनलाइन पंजीयन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
संस्था की प्राचार्या ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कराकर अभ्यर्थी रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। आईटीआई प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है। साथ ही दो वर्षीय व्यवसाय पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को 12वीं समकक्षता प्रमाण पत्र का लाभ भी प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रवेश पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अभ्यर्थी हेल्प डेस्क अथवा नोडल प्रवेश प्रभारी के मो. नं. +91 94065 64234 पर संपर्क कर सकते हैं।
विदिशा जिले के सभी 10 वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह है कि आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया 26 मई से प्रारम्भ हो गई है , आईटीआई सबसे कम फीस केवल 6090 में आपको रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ता है ,जिले में 7 शासकीय आईटीआई में विभिन्न आधुनकि व्यवसाय सोलर टेक्नीशियन, ड्रोन टैक्नीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल आदि संचालित हैं, जिनमें उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है एवं 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित कराया जाता है।
विशेष रूप से बालिकाओं से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आईटीआई में प्रवेश लेकर कौशल प्रशिक्षण से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें। विशेष लाभ दो वर्षीय प्रशिक्षण उपरांत 12वीं की समकक्षता प्रमाण पत्र एवं अग्निवीर भर्ती में बोनस नंबर मिलते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha