इकलौद में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा शासकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर इकलोद द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान आयुष चिकित्सा एवं टीम द्वारा कुल 46 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा प्रदान की। शिविर में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा आहार विहार की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपस्थितजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव, उपचार तथा दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं प्रणायाम के बारे में अवगत कराया गया। शिविर में डॉ दीपक कुमार बॉथम, श्री शमशेर सिंह तोमर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहयिका उपस्थित रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur