सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीनू राज के घर में घुसकर मारपीट, पिता और पति सहित कई लोग घायल
खैरथल-तिजारा। जिले के #बीबीरानी गांव निवासी मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीनू राज प्रजापति के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मारपीट की इस घटना में मीनू राज, उनके पिता और पति सहित परिवार के कई लोग घायल हो गए। मीनू राज के आरोपों के अनुसार उनके घर के बाहर कुछ लोग कड़बी डाल रहे थे। इस बात का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शाम के समय पड़ोस के कई लोग उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मीनू राज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में मीनू राज, उनके पिता, पति सहित कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और विवाद के पीछे की पूरी वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
Kotputli, Alwar | Nov 15, 2026