प्रेस नोट
टिहरी गढ़वाल, 03 जून 2026 (सू.वि.)
*सार्वजआयुक्त, गढ़वाल मंडल के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्री एवं मालवाहक वाहनों के संचालन हेतु समय-सीमा (प्रातः 4:00बजे से 10:00 रात्रि तक) निर्धारित की गई है।
इसी क्रम में आयुक्त ने समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें। निर्धारित समय का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे वाहन चालकों को रात्रिकालीन अथवा निर्धारित समय के विपरीत वाहन संचालन हेतु बाध्य न करें।
जनहित एवं यात्री सुरक्षा में जारी।
A1 News Uttarakhand DM Tehri