राष्ट्रपति भवन द्वारा छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की आधिकारिक घोषणा की गई है। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य नियुक्तियों में दुष्यंत गौतम को सिक्किम, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक तथा डॉ. धल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों द्वारा विधिवत पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।
#GovernorAppointments #PresidentOfIndia #OmPrakashMathur #IndianPolitics #BreakingNews #FatafatNews