
निकाय चुनाव से पहले बेगूं में भाजपा का दमदार आगाज, चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। निकाय चुनाव के औपचारिक मतदान से पहले ही बेगूं में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार शुरुआत करते हुए चार वार्डों में निर्विरोध जीत दर्ज की है। भाजपा के वार्ड संख्या 6 से देवीलाल सालवी, वार्ड संख्या 7 से रवि रेगर, वार्ड संख्या 34 से सुमन गुर्जर तथा वार्ड संख्या 35 से सुशील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चारों प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि यह निर्विरोध जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के बीच भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम है। निकाय चुनाव से पहले बेगूं में चार वार्डों में मिली यह सफलता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बढ़त मानी जा रही है।
सांसद सी.पी. जोशी ने चारों निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर निकाय चुनाव में भी पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।