
ससुर ने बहु के साथ किया दुष्कर्म,ससुर गिरफ्तार,
शिवहर-पिपराही थाना क्षेत्र में दुष्कर्म से संबंधित मामले में शिवहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर एक आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है. इसके साथ ही वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डीआईयू की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. वही एफएसएल और डीआईयू की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए. दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बुजुर्ग महिला के ससुर है. इसके बाद पिपराही थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह एवं गठित एसआईटी ने मानवीय तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. वही गिरफ्तार आरोपित की पहचान धनकौल वार्ड नंबर 3 निवासी अलिशेर मियां के रूप में हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।