Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

दिनांक 19 जून को जठलाना में हुई हत्या के मामले मेंअपराध शाखा -। व अपराध शाखा-2 की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यमुनानगर श्री आशीष चौधरी ने बातचीत करते हुए बताया कि दिनांक 19.06.2026 को गांव जठलाना में जगदीश बंसल नामक बुर्जुग व्यक्ति की हुई निर्मम हत्या के अपराधियों की धर पकड के लिए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला की सभी टीमों को सख्त निर्देष दिये हुए थे । जिसमें संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा -। व अपराध शाखा-2 की टीमों ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। एडिशनल एसपी ने बताया कि अपराध शाखा -। व अपराध शाखा-2 की टीमों ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए गाँव जठलाना व आस-पास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों को खंगालते हुए संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को वारदात की रात्रि के समय घटनास्थल के आस-पास दिखाई देने पर उनको ट्रैक किया गया। मुखबरी व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से दिनांक 22 जून को इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपीयों को गाँव घीड जिला करनाल के पास से गिरफतार किया गया है। जिनकी पहचान अजय कुमार व अंकित वासीयान गाँव घीड जिला करनाल के रूप में हुई है। विदित है कि मृतक जगदीश बंसल नाम का एक बुजुर्ग व्यक्ति गांव जठलाना में अपने मकान पर अकेला रहता था. दिनांक 18/19.06.2026 की रात्रि को उपरोक्त बदमाश चोरी की नियत से उसके घर की दीवार फांदकर उसके मकान में दाखिल हुए और मृतक द्वारा विरोध करने पर इन बदमाशों ने धारधार हथियार व लोहा राड से जगदीश बंसल की हत्या कर दी थी। जिस सम्बन्ध में मुकदमा नम्बर 75 दिनांक 19.06.2026 धारा 331(8) BNS थाना जठलाना दर्ज रजिस्टर किया गया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी अजय कुमार के खिलाफ लुट व चोरी के 6 आपराधिक मुकदमें व आरोपी अंकित के खिलाफ लुट व चोरी के 4 मुकदमें दर्ज है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान इस हत्याकांड की हर पहलु से गहनता से जाँच की जाएगी।

Uklana, Hissar | Jun 23, 2026

MORE NEWS

03 प्रेस नोट 22.06.2026
टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश

पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।

03 प्रेस नोट 22.06.2026 टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Uklana, Hissar | Jun 22, 2026

सड़क किनारे कब्जा करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त: नगर निगम और एचएसवीपी के साथ मिलकर माजरी चौक से साफ करवाया अवैध अतिक्रमण, प्रयाप्त पुलिस बल रहा तैनात

पंचकूला/ 22 जून:- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पंचकूला पुलिस ने नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक इलाके से अवैध कब्जे हटवाये गए है। 

पंचकूला के जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे के बीच बुलडोजर की मदद से माजरी चौक के आस-पास अवैध रूप से खड़े किए गए रेहड़ी-ठेलों, झुग्गियों और तिरपाल तानकर बनाई गई छोटी-छोटी दुकानों को हटा दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप इलाके और राहगीरों के लिए आरक्षित फुटपाथ को करवा लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।

अतिक्रमण हटाने के इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों और कब्जाधारियों को सख्त हिदायतें भी दीं। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथों या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस की मुस्तैदी और रणनीति के कारण यह पूरा अभियान बेहद शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ। इस अहम अभियान में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह ने मोर्चे को बखूबी संभाला। इन पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम और एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित रहे और पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

सड़क किनारे कब्जा करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त: नगर निगम और एचएसवीपी के साथ मिलकर माजरी चौक से साफ करवाया अवैध अतिक्रमण, प्रयाप्त पुलिस बल रहा तैनात पंचकूला/ 22 जून:- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पंचकूला पुलिस ने नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक इलाके से अवैध कब्जे हटवाये गए है। पंचकूला के जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे के बीच बुलडोजर की मदद से माजरी चौक के आस-पास अवैध रूप से खड़े किए गए रेहड़ी-ठेलों, झुग्गियों और तिरपाल तानकर बनाई गई छोटी-छोटी दुकानों को हटा दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप इलाके और राहगीरों के लिए आरक्षित फुटपाथ को करवा लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। अतिक्रमण हटाने के इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों और कब्जाधारियों को सख्त हिदायतें भी दीं। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथों या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की मुस्तैदी और रणनीति के कारण यह पूरा अभियान बेहद शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ। इस अहम अभियान में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह ने मोर्चे को बखूबी संभाला। इन पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम और एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित रहे और पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Uklana, Hissar | Jun 22, 2026