नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर को आयोजित होगी
आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकरणों का होगा निराकरण
☑️ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रियदर्शन शर्मा के मार्गदर्शन में आगामी 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के न्यायालयीन एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।
☑️नेशनल लोक अदालत में आपराधिक एवं सिविल प्रकरण, श्रम विवाद, मोटरयान दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण तथा कुटुम्ब न्यायालय के लंबित प्रकरणों का निराकरण होगा। इसके साथ ही बैंकों के प्रीलिटिगेशन प्रकरण, नगर पालिका के समेकित कर एवं जलकर से संबंधित प्रकरण तथा विद्युत संबंधी प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं एवं आमजन से अपील की है कि वह 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अपने समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण कराकर लोक अदालत का लाभ उठाएं।
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria