
⏩सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान
⏩ सेवा संकल्प अभियान के तहत पालीटेक्निक महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ और विद्यार्थियों व्दारा पीडित मानवता की सेवा मे 27 युनिट रक्त संग्रहण कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया गया।
⏩सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत पालीटेक्निक महाविद्यालय में इन दिनों अनेकानेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसमे सभी विद्यार्थी बढ-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी अनुक्रम में गत दिवसमहाविद्यालय मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए प्राचार्य अतुल कुमार बाजपेयी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नही बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का संकल्प है। श्री बाजपेयी ने कहा कि हमारे रक्त की चन्द बूंदे किसी परिवार की बुझती उम्मीदों को फिर से जगा सकती हैं, टूटती हुई सांसों की डोर को नवजीवन प्रदान कर सकती है। उन्होने कहा कि सेवा के इस भाव को जीवन का संस्कार बनाएं। कार्यक्रम मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लाभों की विस्तार से जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं को समाधान किया ।इस अवसर पर प्राचार्य ने भी विद्यार्थियो के साथ रक्तदान किया।
⏩रक्तदान शिविर मे अतुल कुमार अहिरवाल, श्रीमती गरिमा शर्मा, व्याख्याता जयवर्धन साहू, नीरज पटेल, श्रीकांत पाण्डेय, प्रवीण यादव सहित स्टाफ के सदस्य तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#उमरिया
#umaria